म्यांमार में बस पलटने से पांच लोगों की मौत , 30 घायल
यांगून, शनिवार, 04 मार्च 2023। म्यांमार में यांगून-मांडले राजमार्ग पर शनिवार को यात्री बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। बचाव दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब बस का चालक राजमार्ग पर माइलपोस्ट 167 के पास नियंत्रण खो दिया। टौंगू आपातकालीन बचाव (टीईआरटी)के अध्यक्ष यू मिन थू ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गंभीर हालत वाले लोग शामिल हैं। उन्हें स्वा अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों में एक बच्चा भी शामिल है और इन सभी को राजधानी ने पी ता के अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
