अवैध तरीके से रहने के आरोप में 18 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ठाणे, शनिवार, 04 मार्च 2023। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन पर देश में अवैध तरीके से रहने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने एक और दो मार्च की मध्यरात्रि को यह गिरफ्तारी की। रबाले पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक नवी मुंबई के घनसोली इलाके की एक इमारत में उनमें से एक की शादी की वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रात में इमारत पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो पिछले एक साल से बिना किसी वैध दस्तावेज के इस इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ विदेशी कानून, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
