न्यायमूर्ति अमित शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
नई दिल्ली, सोमवार, 06 मार्च 2023। न्यायमूर्ति अमित शर्मा ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों और वकीलों की उपस्थिति में न्यायाधीशों के लाउंज में हुआ। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 15 फरवरी को सिफारिश की थी कि न्यायमूर्ति अमित शर्मा को उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया जाए। केंद्र सरकार ने तीन मार्च को उनकी नियुक्ति को अधिसूचित किया था। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के 60 पद स्वीकृत हैं, जिनके सापेक्ष दस महिला न्यायाधीश सहित कुल 45 न्यायाधीश कार्यरत हैं।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
