बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा, पूछताछ जारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 मार्च 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी "घुसपैठिये" को पकड़ा। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिये ने 9-10 मार्च की दरमियानी रात सीमा पार की और राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में ‘तीरथ’ सीमा चौकी क्षेत्र से भारत में प्रवेश किया। प्रवक्ता ने बताया, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों का एक संयुक्त दल उससे पूछताछ कर रहा है और बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है। यह घटना एक दिन पहले बीएसएफ द्वारा एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक को इसी तरह पंजाब में इस सीमा पर पकड़े जाने के बाद सामने आयी है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
