कर्नाटक में सोमन्ना के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें
बेंगलुरू, शनिवार, 11 मार्च 2023। कर्नाटक के गृहमंत्री वी. सोमन्ना के उस बयान के बाद कि वह ठहरा हुआ नहीं बल्कि बहता हुआ पानी हैं, उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगायी जाने लगी हैं। सोमन्ना ने पत्रकारों का कहा, ''मैं ठहरा हुआ पानी नहीं हूं। मैं बहता पानी हूं। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने मुझे अपने बेटे के रूप में देखते है। मैं अभी 72 साल का हूं, मेरे पास अब करने को कुछ नहीं बचा है। मैं बहता पानी हूं। उनका यह बयान उन्हें भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल नहीं किये जाने के बाद आया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू की गई पहली जन संकल्प रथ यात्रा में भी भाग नहीं लिया था। सोमन्ना ने चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस 25 सदस्यीय टीम में पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली को भी शामिल किया गया है। कर्नाटक में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
