असम में 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
दीफू (असम), रविवार, 12 मार्च 2023। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है। बोकाजान अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर खटखाटी इलाके में नाकेबंदी कर दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने वाहन से साबुन के 390 डिब्बे बरामद किये, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। दास ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
