जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
श्रीनगर, सोमवार, 13 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा के राख मोमिन दांगी इलाके में रविवार रात को विशेष सूचना के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामग्री में पांच आईईडी, प्रोग्राम्ड टाइमर डिवाइस (पीटीडी) और रेडियो नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आरसीआईईडी), छह डेटोनेटर, तीन पिस्तौल, पांच पिस्तौल मैगजीन, 124 नाइन-एमएम राउंड, चार रिमोट कंट्रोल और 13 बैटरी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
यादवपुर विश्वविद्यालय में झड़प: जांच समिति के प्रमुख ने इस्तीफा दिया
कोलकाता, सोमवार, 24 अगस्त 2026। यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर मे ...
-
कॉजपा ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर स्कूलों से जुड़ी जानकारी मांगी
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों की स्थिति को अप ...
-
जेपीएससी परीक्षा में 'अनियमितताओं' की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, झारखंड सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने झारखंड संय ...
