राजस्थान के नागौर में राजस्व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर, सोमवार, 20 मार्च 2023। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने सोमवार को नागौर जिले के जायल तहसील के बड़ी खाटू पटवार हल्का के पटवारी को एक व्यक्ति से दो लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी ओमप्रकाश मेघवाल के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने जो जमीन खरीदी थी उसका नामांतरण खोलने के एवज में पटवारी उससे दो लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और उसे परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद दल ने सोमवार को आरोपी पटवारी ओमप्रकाश मेघवाल को शिकायतकर्ता से दो लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
