भगत सिंह के गांव में विरासत सड़क बनाई जाएगी : CM भगवंत मान
चंडीगढ़, गुरुवार, 23 मार्च 2023। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के शानदार योगदान को दर्शाने वाली एक विरासत सड़क बनवाने की घोषणा की। मान ने कहा कि मौजूदा संग्रहालय से खटकड़ कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक आवास तक 850 मीटर लंबी विरासत सड़क का निर्माण किया जाएगा। मान ने कहा कि वह पहले ही पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को इस परियोजना को गति देने का निर्देश दे चुके हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार कर्तव्यबद्ध है। उन्होंने कहा, "हम सभी को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कड़े प्रयास करने होंगे।"
Similar Post
-
ओडिशा मंत्रिमंडल ने 4,708 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी
भुवनेश्वर, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। ओडिशा मंत्रिमंडल ने सोमवार ...
-
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने की घोषणा की
अमरावती, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्र ...
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
