ओडिशा मंत्रिमंडल ने 4,708 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी

img

भुवनेश्वर, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। ओडिशा मंत्रिमंडल ने सोमवार को 4,708 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 600 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना, कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त वाई-फाई और राज्य सिविल सेवा परीक्षा में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा तक उम्मीदवारों को असीमित बार परीक्षा में बैठने की अनुमति देने सहित 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने संवाददाताओं को बताया, ''मंत्रिमंडल ने कालाहांडी जिले के रानीबहाल में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना को मंजूरी दी है। राज्य इस परियोजना पर कुल 4,708.64 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसमें से 3,371.88 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।'' गर्ग ने इसे राज्य की अपनी तरह की पहली परियोजना बताते हुए कहा कि इसे वित्त वर्ष 2030-31 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (एमईआईएल) को चुना गया है। अधिकारियों ने बताया कि 600 मेगावाट की इस परियोजना से सालाना लगभग 104 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement