राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
जयपुर, बुधवार, 29 मार्च 2023। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजस्थान शूरवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस माटी के सपूतों ने देश की रक्षा और वैभव के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और विरासत का संरक्षण करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
