राज्यपाल के समारोह के दौरान एयरकंडीशनिंग यूनिट में धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी
चेन्नई, बुधवार, 05 अप्रैल 2023। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक समारोह, जिसमें राज्यपाल आर.एन.रवि मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे, में बुधवार को एयरकंडीशनिंग यूनिट में खराबी के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे अफरा-तफरी की स्थित बन गयी। राज्यपाल कोयंबटूर के सरवनमपट्टी में केजी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित 'डायनामिक इंडिया ऑफ द मिलेनियम अवार्ड' समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तभी पारंपरिक 'तमिल थाई वज्थु' (तमिल देवी मां के आशीर्वाद का आह्वान) के पाठ के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एयरकंडीशनिंग यूनिट से धुआं निकलता देखकर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि, खराबी को तुरंत ठीक कर लिया गया और समारोह बिना किसी अड़चन के जारी रहा।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
