इराक और कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार ने तेल निर्यात फिर से शुरू करने के लिए समझौते पर किये हस्ताक्षर
बगदाद, बुधवार, 05 अप्रैल 2023। इराक की सरकार और अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार ने कई दिनों के अंतराल के बाद तुर्की के रास्ते कुर्द तेल निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि श्री अल-सुदानी ने कुर्दिस्तान के क्षेत्रीय प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने पेशेवर भावना से सभी लंबित समस्याओं के समाधान खोजने की इच्छा व्यक्त की। बैठक के बाद, इराकी संघीय तेल मंत्रालय और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत क्षेत्र और किरकुक प्रांत से कच्चे तेल का निर्यात फिर से शुरू किया जाएगा।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
