दिल्ली हाई कोर्ट ने धन शोधन मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका की खारिज
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 अप्रैल 2023। दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को उन्हें गिरफ्तार किया था और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। जैन पर चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने मामले के सह-आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है।
उच्च न्यायालय ने कहा कि निचली अदालत के जमानत याचिका खारिज करने के फैसले में कोई भी अवैधता या कोई खामी नहीं है। निचली अदालत के पिछले साल 17 नवंबर को सुनाए गए आदेश को तीनों आरोपियों ने चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने जांच एजेंसी और ‘आप’ नेता के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 21 मार्च को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Similar Post
-
शर्मा और कमलनाथ के बयान इसका प्रमाण है कि हम एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ ...
-
विधानसभा उपचुनाव : परिवार के सदस्यों को टिकट देने के कांग्रेस के फैसले का सिद्धरमैया ने बचाव किया
दावणगेरे (कर्नाटक), शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कर्नाटक के मुख्यम ...
-
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के 33 संभावित समाधानों का जल्द शुरू होगा परीक्षण
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। दिल्ली में वायु प्रदूषण की ...
