शर्मा और कमलनाथ के बयान इसका प्रमाण है कि हम एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं आनंद शर्मा और कमलनाथ के बयानों को लेकर शुक्रवार को कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि वह देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि संभावित खतरों से बचते हुए भारत ने परिपक्व तथा कुशल कूटनीतिक तरीके से स्थिति को संभाला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट के बीच इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं में खामियां जरूर हैं। शर्मा और कमलनाथ के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ''यह इस बात का प्रमाण है कि देश में एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस है।'' आनंद शर्मा और कमलनाथ के बयान पश्चिम एशिया मामले और कथित एलपीजी संकट पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख के विपरीत हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
