राष्ट्रपति ने असम यात्रा के दूसरे दिन काजीरंगा में जीप सफारी का आनंद लिया
गुवाहाटी, शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मध्य रेंज के अंदर जीप से सफारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ‘मिहिमुख प्वाइंट’ से उद्यान के भीतर गईं और एक सींग वाले गैंडे, जंगली भैंसों, हिरण एवं पक्षियों समेत अन्य पशु-पक्षियों को देखा। मुर्मू ने उद्यान के अंदर हाथियों को कुछ खाने का सामान भी दिया।
राष्ट्रपति शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान माध्यिक स्कूल के खेल के मैदान में दो दिवसीय ‘गज उत्सव-2023’ का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे। मुर्मू शुक्रवार दोपहर को गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी, जहां वह ‘माउंट कंचनजंगा अभियान-2023’ को हरी झंडी दिखाएंगी और शाम में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। दिल्ली रवाना होने से पहले शनिवार को वह तेजपुर में वायुसेना अड्डे पर सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं।
Similar Post
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ...
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
