पश्चिम बंगाल में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ के साथ दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, शनिवार, 08 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका। अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं। उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
अमृतसर में पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े छह व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 15 मार्च 2026। पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस ...
-
कोलकाता में टीएमसी-भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोग गिरफ्तार
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान म ...
-
तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना
हैदराबाद, रविवार, 15 मार्च 2026। तेलंगाना में सोमवार से शुरू हो ...
