झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया
रांची, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। श्री रिजिजू ने लिखा कि भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रपति ने न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। पूर्व में ही कोलेजियम ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किये जाने की मंजूरी दी थी।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन अवकाश को मंजूरी दी
श्रीनगर, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कें ...
-
केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 25 मई 2026। केरल सरकार के मंत्रिमंडल की स ...
-
जम्मू-कश्मीर : संदिग्ध आतंकियों की तलाश में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तीसरे दिन भी जारी
जम्मू, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंग ...
