पूजा सिंघल ने रांची प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कोर्ट में सरेंडर किया
रांची, बुधवार, 12 अप्रैल 2023। झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी पूजा सिंघल ने आज रांची प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। श्रीमती सिंघल को उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम जमानत की अवधि आज पूरी हो गयी और इसके बाद उन्होंने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। श्रीमती सिंघल की जमानत याचिका पर उच्चतम न्यायालय में कल सुनवाई होनी है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंघल को फरवरी महीने में उनकी बेटी के मेडिकल ग्राउंड पर दो महीने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। ज्ञातव्य है कि झारखंड के खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
