बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवान शहीद
बठिंडा, बुधवार, 12 अप्रैल 2023। पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गये। सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के लगभग 04:35 बजे फायरिंग की घटना हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सेना की त्वरित कार्रवाई टीम ने सारे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र के अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। यह घटना एक तोपखाना इकाई में हुई जहां सेना के चार जवानों ने गोली लगने से दम तोड़ दिया। अन्य कर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और संपत्ति की क्षति की भी सूचना नहीं मिली है।
सहायक पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एसपीएस परमार ने बताया कि यह आंतकवादी घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि सेना की तरफ से अधिकारिक जानकारी मिलने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए सेना पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच कर रही है। दो दिन पहले लापता हुए 28 राउंड के साथ एक इंसास राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। सेना के एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अनुरोध अफवाहों से बचने और अटकलों से दूर रहने का अनुरोध किया है।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
