राष्ट्रपति ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जलियांवाला बाग नरसंहार में जान गंवाने वालों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों के प्रति भारतवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ जलियांवाला बाग के बलिदानियों को देशवासियों की ओर से मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हाल ही में मुझे उस पवित्र स्थल का दर्शन करने और उन वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला था। अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन स्वाधीनता सेनानियों के प्रति भारतवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।’’
गौरतलब है कि पंजाब में 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था। जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर ब्रिटिश जनरल ओ डायर के आदेश पर अंग्रेजी फौजों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसमें बच्चों, महिलाओं समेत बड़ी संख्या में भारतीयों की जान चली गई थी।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
