महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार से अवकाश घोषित किया
मुंबई, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने गुरुवार रात शासनादेश जारी किया। सरकार ने आदेश दिया गया है कि प्रदेश के अन्य बोर्डों के विद्यालय यदि निर्धारित समय पर चल रहे हैं या फिर ऐसे विद्यालय जहां महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तो विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर अवकाश घोषित करने के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। इस बीच, अनियमित मौसम के कारण राज्य भर में झूलसने वाली गर्मी का अहसास किया जा रहा है, जिससे लोगों को दैनिक गतिविधियों में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और राज्य के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
