दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में सोमवार देर रात को आग लग गई, हालांकि आग को एक घंटे के भीतर बुझा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों को देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। आग से सड़क किनारे बने करीब 15 से 20 स्टॉल और चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
