रजनीकांत की थलाइवा 170 में कैमियो करेंगे सूर्या
दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म थलाइवा 170 में सुपरस्टार सूर्या कैमियो करते नजर आ सकते हैं। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवा 170 में बिजी हैं। थलाइवा 170 का फिलहाल टाइटल फाइनल नहीं हैं। इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल निर्देशित करने वाले हैं। चर्चा है कि रजनीकांत की फिल्म थलाइवा 170 में सूर्या का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। यह एक एक्सटेंडेड कैमियो होगा। जिसमें सूर्या करीब 15 मिनट तक रजनीकांत के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे। बताया जा रहा है कि थलाइवा 170 में सूर्या को एक अहम किरदार के लिए बुलाया गया है।सूर्या के साथ निर्देशक टीजे ज्ञानवेल पहले ही क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्म जय भीम दे चुके हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
