मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान

img

  • नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग नवंबर तक पूरी करने की तैयारी में हैं। वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए अब हाई-इंटेंसिटी एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जा रही है। फिल्म ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग के अंतिम चरण में सलमान खान मुश्किल हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और क्लोज-क्वार्टर फाइट सीक्वेंस करते नजर आएंगे। इन दृश्यों की शूटिंग के लिए मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में विशेष सेट तैयार किया गया है। फिल्म में भव्य दृश्य प्रभावों के बजाय वास्तविकता के करीब और दमदार एक्शन पर जोर दिया जा रहा है।

फिल्म की मुख्य शूटिंग अप्रैल 2026 के मध्य में मुंबई में शुरू हुई थी। इसके बाद गोरेगांव में छह सप्ताह तक चले शेड्यूल में बड़े स्तर के एक्शन दृश्य, भीड़ वाले सीक्वेंस और अफगानिस्तान के एक गांव का सेट तैयार कर फिल्मांकन किया गया। सितंबर में मुंबई में करीब 10 दिनों तक फाइटिंग सीक्वेंस की विशेष तैयारी भी की गई। सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 20’ की प्रतिबद्धताओं को भी संभाल रहे हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह निर्धारित समयसीमा के भीतर फिल्म की शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं। शूटिंग समाप्त होने के बाद फिल्म की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू करेगी। दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘एसवीसी63’ है। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement