सोनाक्षी सिन्हा की वेबसीरीज दहाड़ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वेबसीरीज दहाड़ का टीजर रिलीज हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'दहाड़' 12 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी वेब सीरीज 'दहाड़' में पुलिस अफसर के रोल में नजर आयेंगी। दहाड़ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत 27 महिलाओं की मौत की उलझी गुत्थी से होती है, जिसके खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, इन होती हत्याओं के मामलों की पड़ताल करने का बीड़ा सोनाक्षी सिन्हा यानी सब-इंस्पैकटर अंजलि भाटिया उठाती हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। 'दहाद' में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। जोया अख्तर और रीमा कागती की बनाई गयी यह वेब सीरीज भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है जो बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई। फरवरी में इसका प्रीमियर होने के बाद अब यह अमेजॉन पर 12 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
