Poco F5 स्मार्टफोन भारत में 9 मई को होगा लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन Poco F5 अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने F सीरीज के इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। Poco ने एक वीडियो शेयर कर इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल होने का खुलासा भी किया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 2 SoC दिया जाएगा। देश में Poco की यूनिट ने एक ट्वीट में इस स्मार्टफोन को 9 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में Poco F5 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Poco F4 की जगह लेगा। इसे 8 GB और 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7+ Gen 2 SoC होने की पुष्टि हो गई है। Snapdragon ने एक ट्वीट कर बताया था कि उसका Snapdragon 7+ Gen 2 SoC भारत में Poco F5 के जरिए पेश आएगा। Snapdragon 7+ Gen 2 SoC को 4nm TSMC टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। Snapdragon का दावा है कि इससे फोन का प्रदर्शन 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। हाल ही में Geekbench पर Poco F5 को देखा गया था। इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB होने की संभावना है।
इसके रिब्रांडेड Redmi Note 12 Turbo होने की अटकल है। इस वजह से इसमें 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz और टच सैंपलिंग रेट के साथ हो सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट होने की संभावना है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। इसके डिस्प्ले के टॉप में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एक होल-पंच कटआउट में दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है जो 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
