प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का राम सिया राम गाना का ऑडियो टीजर रिलीज
मां सीता नवमी के अवसर पर फिल्म आदिपुरुष का गाना ''राम सिया राम'' के ऑडियो टीज़र के साथ नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मां सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने कृति सैनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर गीत 'राम सिया राम' के ऑडियो टीज़र का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है। जानकी के पात्र में कृति सैनन पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है । आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ''आदिपुरुष'' को 2डी, 3डी,आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ''आदिपुरुष'' दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
