वैभवी मर्चेंट निर्देशित फिल्म में काम करेंगी रानी मुखर्जी!
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी मशहूर कोरियग्राफर वैभवी मर्चेंट निर्देशित फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आई थीं। फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिनसे उनका बच्चा छिन जाता है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी का अभिनय लोगों ने खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले होगा। चर्चा है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियग्राफर और रानी मुखर्जी की पुरानी दोस्त वैभवी मर्चेंट करने जा रही हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
