सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी मिलते ही कंगना ने कही ये बात
फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। सलमान खान ने हाल ही में एक TV इंटरव्यू में उन्हें मिल रही मौत की धमकियों के बारे में खुलकर बात की साथ ही एक्टर ने अपना वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर भी एक्सपीरियंस साझा कर दिया है।
निरंतर मिल रही जान से मारने की धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y+ कैटेगिरी की सिक्योरिटी भी दी जा चुकी है। वहीं खबरों का कहना है कि सलमान खान को एक धमकी भरा मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा अधिक बढ़ा दी थी। वहीं सलमान को दी गई Y+ पर कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन भी दे दिया है। बीते रविवार को हरिद्वार पहुंची कंगना ने इस बारें में बोला है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है और डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। इससे पहले कंगना को भी जान से मारने की धमकी मिलने पर सुरक्षा दी गई थी।
वहीं मुंबई पुलिस ने हाल ही में बोला था कि 10 अप्रैल को कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल भी आई थी। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि कॉल करने वाला एक नाबालिग था। वहीं सलमान को धमकी भरा मेल भेजने के इल्जाम में 26 मार्च को एक व्यक्ति को हिरासत में किया गया था। उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया था।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
