गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 मई 2023। दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार कैदियों ने कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। तिहाड़ जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों के अनुसार टिल्लू (33) को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले का आरोपी टिल्लू जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड के भूतल में बंद था। बताया जा रहा है कि उस पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह से जुड़े चार कैदियों, दीपक (31), योगेश (30), राजेश (42) और रियाज खान (39) ने हमला कर दिया। ये कैदी उसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे। इन कैदियों वहां सुरक्षा ग्रिल को तोड़ा और चादर का इस्तेमाल कर नीचे आ गए। उन्होंने टिल्लू के वार्ड में घुस कर उस पर सुआ जैसे नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि घायल टिल्लू को केंद्रीय जेल ओपीडी में सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर आवश्यक चिकित्सा देने के बाद डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
