अमिताभ बच्चन ने हायर किया नया फिटनेस इंस्ट्रक्टर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नया फिटनेस ट्रेनर शिवोहम को हायर कर लिया है। अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी इंजरी से रिकवर होकर काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच अमिताभ ने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए नया फिटनेस ट्रेनर शिवोहम को हायर कर लिया हैं। शिवोहम रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन, जैकलीन फर्नाँडीस और आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स को ट्रेन कर चुके हैं। शिवोहम ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वह उनके साथ पोज देते नजर आ रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''जब द वन एंड ओनली मिस्टर अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस और तंदुरुस्ती के लिए आपसे ट्रेनिंग लेने के लिए राजी हो जाते हैं। यह एक फिटनेस कोच के रूप में अपने प्रोफेशन के लिए सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।ट्रेनिंग हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा है। इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। इसके लिए मिस्टर बच्चन से बड़ा सबूत कुछ भी नहीं है। मुझ पर भरोसा करने और मुझे अपना फिजिकल फिटनेस कोच बनने की इजाजत देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, सर।'' मेरी सिफारिश करने और हमेशा मुझपर विश्वास करने के लिए मेरे प्यार वृंदा को धन्यवाद।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
