राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के लिए नवीन पदों का सृजन
जयपुर, बुधवार, 03 मई 2023। राज्य सरकार राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के जरिए विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने के अवसर प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजना के सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। गहलोत ने योजना के लिए परियोजना अधिकारी के 6 पद, सूचना सहायक के 3, सलाहकार के 2 पद सहित कुल 13 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। इससे योजना के संचालन संबंधी विभिन्न कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2023-24 में राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना-2021 का दायरा बढ़ाते हुए मेधावी छात्रों की संख्या को बढ़ाकर 200 से 500 किया था।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
