गजनी 2 में काम करेंगे आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म गजनी के सीक्वल गजनी 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रखा है।'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। चर्चा है कि आमिर खान इन दिनों दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगली फिल्मों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी 2 को लेकर एक विचार साझा किया है। फिल्म गजनी में आमिर खान ने बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार निभाया था। फिल्म गजनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। निर्माता अल्लू अरविंद ने संजय सिंघानिया के इसी किरदार को आगे लेकर गजनी 2 की भूमिका बनाई है, जिसके लिए आमिर खान से चर्चा चल रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसे लेकर मेकर्स एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
