सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सान्या मल्होत्रा बहुत जल्द फिल्म 'कटहल' में नजर आने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'कटहल' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में सान्या मल्होत्रा कटहल की तलाश करती नजर आ रही हैं। फिल्म 'कटहल' के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि सूबे के मंत्री के घर से दो कटहल चोरी हो जाते हैं, जिसके लिए वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं।पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में सान्या मल्होत्रा मंत्री के घर से चोरी हुए दो 'कटहल' की तलाश जारी कर देती है। सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'कटहल' 19 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा राजपाल यादव और विजय राज लीड रोल में हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
