वेलकम 3 में काम करेंगी नंदिनी गुप्ता
मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता वेलकम 3' में काम करती नजर आ सकती हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार सुपरहिट फिल्म वेलकम का तीसरे पार्ट बनाया जा रहा है। चर्चा है कि 'वेलकम' के तीसरे पार्ट 'वेलकम 3' में मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता की एंट्री हो गई है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। 'वेलकम सीरीज एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके तीसरे पार्ट में मेकर्स के पास नंदिनी गुप्ता के लिए एक खास किरदार है। नंदिनी 'वेलकम 3' की लीड हीरोइनों में से एक होंगी। नंदिनी की टीम के साथ शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। 'वेलकम 3' पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा क्योंकि फिल्म का कास्टिंग प्रोसेस और प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
