इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए
जयपुर, रविवार, 07 मई 2023। राज्य सरकार इंदिरा गांधी मुख्य नहर से निकलने वाली सीधी नहरों और वितरिकाओं को सुदृढ़ कराएगी। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना के तहत जैसलमेर जिले में नहर की बुर्जी 1254 से 1458.5 के मध्य से निकलने वाली नहरों और वितरिकाओं में सुधार कार्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य होंगे। प्रदेश के नहरी सिंचित क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने तथा इसका संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने नहर विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
