ब्लू शर्ट और बिखरे हुए बालों में कहर ढाती नजर आई कैटरीना
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक कही जाती है। वह कभी भी फैंस को अपने लुक से चकित करना नहीं छोड़ती। फैंस हमेशा सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें अपलोड करने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। जब भी वह कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं, तो वह फैंस के लिए एक अच्छा दिन साबित होता है। ऐसे ही आज फिर कैटरीना ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा कर फैंस का दिन भी बना दिया है। यूजर्स अभिनेत्री की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी तीन खूबसूरत फोटोज साझा कर दी है। इन तस्वीरों में वह ब्लू कलर की धारीदार शर्ट में फ्रेश लुक दे रही हैं। नो मेकअप लुक के साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है और कुछ जुल्फें चेहरे पर बिखेर कर रखी है। बिखरे बालों में उनका चांद सा चेहरा बहुत हसीन लग रहा है। अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करते हुए वह कैमरे के सामने दिलकश पोज देती हुई दिखाई दे रही है।
इन फोटोज को साझा करते हुए कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा- 'समर ब्लूज (Summer Blues).' कैटरीना की इन तस्वीरों को 1,147,564 लोग लाइक कर चुके हैं और तारीफ में लगातार कमेंट भी करने में लगे हुए है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 है, जिसमें वह सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देने वाली है। इसके अलावा वह जल्द ही आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा की शूटिंग शुरू करने वाली है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
