रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का फर्स्ट लुक
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'लाल सलाम' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'लाल सलाम' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।रजनीकांत की इस फोटो को लायका प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'मुंबई में आ गया है सबका फेवरिट भाई। तलैवा का होने जा रहा है आगाज। लाल सलाम में मोईद्दीन के रोल में सुपरस्टार रजनीकांत। रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम के फर्स्ट लुक पोस्टरों को इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या निर्देशित कर रही हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत का कैमियो है। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान का है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
