हकत्याग दस्तावेजों के पंजीयन हेतु तहलसीदार/नायब तहसीलदार को किया उप पंजीयक नियुक्त
जयपुर, बुधवार, 10 मई 2023। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 के दौरान शिविर स्थल पर हकत्याग के दस्तावेजों का पंजीयन कार्य संपादित करने के लिए उप जिलों में पदस्थापित तहसीलदार/नायब तहसीलदार को उप पंजीयक नियुक्त किया है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव, वित्त(कर) विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन पंजीयन उप जिलों में पूर्णकालीन उप पंजीयक नियुक्त है, उन उप जिलों में पदस्थापित तहसीलदार/नायब तहसीलदार को ऐसे उप जिलों के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 के दौरान हकत्याग के दस्तावेजों का पंजीयन कार्य संपादित करने लिए उप पंजीयक नियुक्त किया गया है।
Similar Post
-
ठाणे की अदालत ने 2008 के रेलवे परीक्षा हमले से जुड़े मामले में राज ठाकरे को बरी किया
ठाणे, गुरुवार, 21 मई 2026। ठाणे की एक अदालत ने 2008 में कल्याण रेलवे ...
-
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, 40 मिनट में काबू पाया गया
लखनऊ, गुरुवार, 21 मई 2026। गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र स्थित प ...
-
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य, सरकार का आदेश
कोलकाता, गुरुवार, 21 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी ...
