बरेली में फोम फैक्ट्री में आग,चार जिंदा जले
बरेली, गुरुवार, 11 मई 2023। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर जिले में बुधवार देर रात लगी आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने गुरूवार को बताया कि लखनऊ हाईवे स्थित मेगी नगला निकट बरेली कारोबारी की अशोका फोम फैक्ट्री है। फैक्ट्री में फोम के गद्दे, प्लास्टिक फर्नीचर और फोम का साजो सामान तैयार होता है। बुधवार शाम फैक्ट्री में आग लग गई। पल भर में फोम फैक्ट्री आग का गोला बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास निवासियों को हटा दिया गया था।
उन्होने बताया कि हादसे में चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है जिसमें दो की पहचान हो पाई है। अन्य की पहचान की जा रही है। मृतकों में दो की पहचान अरविंद कुमार मिश्रा व राकेश के रूप में हो पाई है। फैक्ट्री परिसर में आग अभी भी सुलग रही है। दमकल गाड़ियां भोर तीन बजे तक आग बुझाने का काम करती रही। हादसे के समय फैक्ट्री में 50 कर्मचारियों के काम करने की बात सामने आयी है। कई मजदूर आग से झुलस गए। भागकर जैसे-तैसे उन्होंने जान बचाई। इधर, बब्लू, जितेंद्र व देशराज गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में फायर टीम ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बब्लू की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि थाना फरीदपुर क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए दो की पहचान अरविंद कुमार मिश्रा व राकेश के रूप में हुई है। मृत दो अन्य की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। तीन अन्य कर्मी बब्लू, जितेंद्र व देशराज भी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बब्लू की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन अवकाश को मंजूरी दी
श्रीनगर, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कें ...
-
केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 25 मई 2026। केरल सरकार के मंत्रिमंडल की स ...
-
जम्मू-कश्मीर : संदिग्ध आतंकियों की तलाश में 'ऑपरेशन शेरूवाली' तीसरे दिन भी जारी
जम्मू, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंग ...
