सलमान-शाहरुख ने शुरू की टाइगर 3 की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 के लिये सलमान और शाहरूख ने मुंबई के मड आईलैंड में शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है। सलमान और शाहरूख ने स्पेशल एक्शन सीक्वेंस शूट किया है।शूटिंग पूरे सात दिनों तक चलेगी।सेट पर निर्माता आदित्य चोपड़ा ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। सलमान और शाहरूख 'टाइगर 3' के लिए बहुत बड़ा एक्शन सीन करने वाले हैं, जिसमें हवा में कलाबाजियां होंगी। आदित्य चोपड़ा इस सीक्वेंस को बड़े लेवल तक ले जाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सेट बनाने के लिए 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 'फिल्म 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी फिल्म की अहम भूमिका होगी।यह फिल्म इसी साल दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
