विजय देवरकोंडा ने सामंथा प्रभु के साथ बनायी रील
दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री सामंथा प्रभु के साथ रील बनायी है। विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म कुशी के सेट से एक रील शेयर की है। विजय ने फिल्म के गाने ना रोजा नुव्वे पर रील बनाई है। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा अपनी को-स्टार सामंथा प्रभु के साथ मस्ती भरा मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। उसे नहीं पता है कि कुशी ये रील बना रहा है’ - इस लाइन के साथ वीडियो की शुरुआत होती है। वीडियो में विजय ने सेट पर सामंथा के साथ शूटिंग के दौरान बिताए पलों की एक रील शेयर की है। विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,तुम उसे लिए क्या हो, कुशी ये बताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता। फिर चाहे तुम इस बात की कद्र न भी करो तो भी नहीं। विजय देवरकोंडा और सामंथा प्रभु की फिल्म कुशी इस साल 01 सितंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
