जन्म के बाद बेटे संग अस्पताल से लौटी गौहर खान
अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार हाल ही में पहले बच्चे के पेरेंट्स बन चुके है। कपल ने 10 मई को अपने बेटे का स्वागत भी कर चुके है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को दी थी। वहीं जन्म के 3 दिनों बाद गौहर अपने बेटे को लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है। बीते शनिवार उन्हें पति संग अस्पताल से घर जाते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि गौहर खान और जैद दरबार अपने बेबी को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। अभिनेत्री ने अपने न्यूबॉर्न बेबी को अपनी गोद में कैरी कर रखा था और उनका लाडला व्हाइट कपड़ों में लिपटा हुआ है। इस बीच व्हाइट टॉप और ग्रीन टॉप में न्यूमॉम गौहर का कैजुअल लुक देखने के लिए मिल रहा है। वहीं जैद दरबार भी अपनी बीवी बेटे के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए है।
कपल ने हॉस्पिटल के बाहर बेबी को गोद में लिए पैपराजी के लिए कई पोज दिए और फिर गाड़ी में बैठकर घर चले गए। इस बीच कपल के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलके हुए दिखाई दे रहे है। बता दें, गौहर खान और ज़ैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को धूमधाम से विवाह रचाया था। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान किराने का सामान खरीदने के दौरान हई, इसके उपरांत दोनों ने चैटिंग शुरू की और फिर दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल चुकी है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया और अब दोनों एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन चुके है।
Similar Post
-
राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज होगी
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघर ...
-
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी रिलीज के बाद काफी चर्चा में है ...
-
एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की
निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ह ...
