द केरल स्टोरी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म द केरल स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो घोष ने किया है जबकि निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले से ही विवादों में है। इसे तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल में बैन कर दिया गया है। केरल में लड़कियों के धर्मांतरण, उन पर ज्यादती और फिर आतंकी संगठन की कहानी पर बनी 'द केरल स्टोरी' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री कर ली है। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
