150 करोड़ की रेस में शामिल हुई THE KERALA STORY
‘द केरल स्टोरी’ का जलवा लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हुई दिखाई दे रही है. मूवी की कमाई को लेकर जो लोग ये सोच रहे थे कि अब इस हफ्ते मूवी की कमाई की रफ्तार ठंडी पड़ सकती है. ऐसे में उनके लिए चौंकाने वाली खबर भी सामने आ चुकी है. मूवी की कमाई में भारी उछाल देखने को मिली है. ‘द केरल स्टोरी’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है.
‘द केरल स्टोरी’ दिन पर दिन अपनी शानदार परफोर्मेंस के चलते लोगों को हैरान भी कर दिया है. वहीं फिल्म की रिलीज के उपरांत भी लीड अभिनेत्री अदा शर्मा और मूवी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन लगातार मूवी का प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे है. जब-जब और जहां-जहां मेकर्स को मौका भी मिलने लगा है वह अपनी मूवी का प्रमोशन करते हुए दिखाई देते है. मूवी के डायरेक्टर देश के हर शख्स तक ‘द करेल स्टोरी’ को पहुंचाना चाहते हैं.
सुदीप्तों सेन का कहना है कि ये कहानी उन मासूम लड़कियों की है जिनके साथ गलत किया गया है. ऐसे में वह निरंतर सभी लोगों से ‘द केरल स्टोरी’ के लिए उनके सपोर्ट की मांग भी कर रहे है. वहीं मूवी के आंकड़ें देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों तक मेकर्स की आवाज पहुंच रही है. तभी तो लोग लगातार इस मूवी को देखने के लिए भी पहुंच चुके है. बीते दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब उनकी नजर 150 करोड़ के आंकड़े पर आ चुकी है.
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
