दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से वायु की गुणवत्ता खराब
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 मई 2023। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को धूल भरी आंधी आने से दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर एक हजार मीटर रह गई। दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का कारण प्रमुख कारण राजस्थान पर बना चक्रवाती परिसंचरण है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक विभिन्न चरणों में पड़ने के अनुमान हैं। इस बीच, दिल्लीवासियों को गर्म मौसम से जल्द राहत मिलने के आसार हैं, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बौछार पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान, शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 26 डिग्री के आसपास रहने के अनुमान हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम अपेक्षाकृत थोड़ा गर्म रहा और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।
Similar Post
-
अगले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार कांग्रेस
पणजी, शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह 2027 के गो ...
-
केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 27 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिव ...
-
चंपत राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए: दिग्विजय सिंह
उज्जैन (मध्यप्रदेश), शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
