केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 27 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु के संस्थापक माने जाने वाले नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती के अवसर पर शहर भर में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे। शिवकुमार ने यहां केम्पेगौड़ा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान जारी है। उन्होंने कहा, ''केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर मैं राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हमें यह सोचना चाहिए कि बेंगलुरु के बिना कर्नाटक का क्या होता। पूरी दुनिया की नजर बेंगलुरु और केम्पेगौड़ा के आदर्शों पर है। उन्होंने सार्वभौमिक मानवता के सिद्धांत पर बेंगलुरु का विकास किया। हम सभी नागरिकों को इसकी रक्षा और संरक्षण करना चाहिए।'' मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''बेंगलुरु शहर में 15 लाख पौधे लगाकर हम इसे एक बार फिर 'गार्डन सिटी' बना रहे हैं।''
उन्होंने कहा, ''हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से हम वन विभाग से, विशेष रूप से बेंगलुरु के आसपास के वन क्षेत्रों की भूमि लेंगे और उन्हें कुब्बन पार्क की तर्ज पर विकसित करेंगे। सरकार ने इस पर विचार-विमर्श करके आदेश जारी कर दिए हैं।'' बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'हरित बेंगलुरु' अभियान के तहत शनिवार को शहर में स्थानीय प्रजातियों के कुल 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे। नादप्रभु हिरिया केम्पेगौड़ा (1510-1569) 16वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के एक दूरदर्शी नेता थे। उन्हें वर्ष 1537 में बेंगलुरु शहर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
