प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ हनुमान का किरदार देवदत नागे निभा रहे हैं। प्रभास ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्होंने संकट मोचन बजरंगबली का विशाल रूप दिखाया है। 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर में पवनपुत्र हनुमान को अपने शक्तिशाली अवतार में हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। जबकि प्रभास उनकी पीठ पर सवार होकर अपने धनुष से निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन दिया, ''मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा।यहां देखें फिल्म का नया पोस्टर... आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ''आदिपुरुष'' को 2डी, 3डी,आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ''आदिपुरुष'' दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
