अमेरिका में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, चार घायल
सैन फ्रांसिस्को, शनिवार, 20 मई 2023। अमेरिका के ओरेगॉन राज्य में एक ट्रक के यात्री वैन को टक्कर मार देने से से सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये हैं। ओरेगॉन की राज्य पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कैलिफोर्निया का 52 वर्षीय ट्रक चालक लिंकन क्लेटन स्मिथ गुरुवार अपराह्न ट्रक लेकर जा रहा था, तभी अल्बानी से लगभग 16 किलोमीटर उत्तर में आई-5 मार्ग पर उसने 11 लोगों को लेकर जा रही एक यात्री वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सातवें पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। वैन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक स्मिथ को हादसे में कोई चोट नहीं लगी। उसे को गिरफ्तार कर मैरियन काउंटी जेल में डाल दिया गया है। उस पर नशे में गाड़ी चलाने और हत्या के सात मामलों के अलावा लापरवाह ड्राइविंग और थर्ड-डिग्री हमले के आरोप भी दर्ज किये गये हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
